मंगलवार, 27 अक्टूबर 2015

पुस्तक से कैसे पढ़े ??

पुस्तक से अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने हेतु निम्न चरण अपनाये जा सकते है-
1. सबसे पहले चरण में पुस्तक को किसी कहानी की किताब की तरह , बिना ज्यादा समय लगाए पूरी पढ़ लीजिये। इससे आपके दिमाग में विषय का एक खाका तैयार हो जायेगा।
2.खाका बन जाने के बाद दूसरे चरण में किताब के पाठों को सुविधानुसार 4 से 5 भागो में बाँट लीजिये।
अब एक समय में एक भाग को धैर्य पूर्वक ,विस्तार से, गहराई से पढ़े, समझे एवं महत्वपूर्ण चीज़े याद रखने का प्रयास कीजिये।
3. प्रतिदिन दोहरान से शुरू कीजिये(जो आपने पिछले दिन पढ़ा है उसका) दोहरान के पश्चात नया भाग पढ़े।
दोहरान हमेशा शुरू से लेकर उस दिन तक का करें।
4. पुस्तक पूरी पढ़ लेने एवं साथ ही साथ दोहरान के बाद एक महीना पूर्ण होते ही पुनः विषय का पूरा दोहरान कर लीजिये।
5. परीक्षा से पूर्व एक बार पुनः दोहरान कर लीजिये।

2 टिप्‍पणियां: